गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Union Home Minister Amit Shah's statement on Pulwama anniversary
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 (19:08 IST)

भारत करेगा आतंकवाद का जड़ से खात्मा, पुलवामा बरसी पर अमित शाह ने भरी हुंकार

Amit Shah's statement on Pulwama anniversary
Amit Shah's statement on Pulwama anniversary : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री शाह ने वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करते हुए कहा‍ कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षाबलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। इससे पहले पुलवामा हमले की बरसी पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शहीदों को नमन किया।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री शाह ने वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करते हुए कहा‍ कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षाबलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।
इससे पहले पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 2019 में आज के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। हर भारतीय को उनके अटूट साहस से शक्ति मिलती है।
 
पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शहीदों को नमन किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पुलवामा में जवानों का बलिदान सीमापार आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। पुलवामा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया। उन्होंने लिखा, हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सभी अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, मां भारती के वीर सपूतों का अमर बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। आज भारत आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस की नीति' के साथ एकजुटता एवं मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
दिल्ली है या गैस चैंबर? सीएम योगी ने प्रदूषण पर कसा तंज, यूपी के पर्यावरण को बताया मिसाल