1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Security forces clash with terrorists in Kishtwar Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कई आतंकियों की हुई घेराबंदी

Security forces encounter terrorists
Kishtwar Jammu Kashmir News : किश्तवाड़ जिले में में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी। इस मुठभेड़ में 8 सुरक्षाकर्मियों के जख्‍मी होने की खबर है। एक आतंकी के जख्‍मी होने का दावा भी किया जा रहा है। 3 गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों को सेना के अस्पताल ले जाया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर दी है। यहां नाइट कार्डन भी लगाया गया है। यह मुठभेड़ किश्‍तवाड़ के सिंहपोरा इलाके में हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान उस समय हुई जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला कर दिया। सुरक्षाबलों को इन क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। यह जानकारी खुफिया तौर पर जुटाई गई थी। इसी के आधार पर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इलाके में कार्डन एंड सर्च आपरेशन शुरू किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंहपोरा के जंगल इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर, सेना, पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप की एक संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने तलाशी कर रहे सुरक्षकर्मियों पर गोलीबारी की। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। ऑपरेशन अभी जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। वे इलाके में फंसे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर रखा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे 41 रनों से जीतकर भारत को पहली बार घर में हराई 2-1 से सीरीज