1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. 14 naxallites killed in Sukma and bijapur

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर

Chhatisgarh
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में 12 जबकि बीजापुर जिले में भी हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए।
 
पुलिस के अनुसार, शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए। सुकमा में 12 से अधिक नक्सली मारे गए, जबकि पड़ोसी बीजापुर जिले में तड़के 2 नक्सली मारे गए।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र के जंगल में गोलीबारी शुरू हो गई, जहां सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला हुआ था। उन्होंने कहा कि अब तक 12 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीजापुर में, जिले के दक्षिणी क्षेत्र के एक जंगल में गोलीबारी हुई। घटनास्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा थी। पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें