1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani drones spotted near Line of Control in Jammu and Kashmir
Last Modified: सोमवार, 12 जनवरी 2026 (00:00 IST)

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास दिखे पाकिस्‍तानी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Pakistani drones spotted near Line of Control in Jammu and Kashmir
Jammu and Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से बढ़ी ड्रोन मूवमेंट के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और आधुनिक सर्विलांस उपकरणों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।
खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में रविवार शाम को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से बढ़ी ड्रोन मूवमेंट के बाद भारतीय सेना, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और आधुनिक सर्विलांस उपकरणों के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सीमा पर हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं लेना चाहतीं और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच इन संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया था।
ये ताजा घटनाएं शुक्रवार रात को सांबा जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घगवाल के पलूरा गांव में सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान से आए एक ड्रोन से गिराए गए हथियारों की खेप बरामद करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी में 2 पिस्तौल, 3 मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड शामिल था।
Edited By : Chetan Gour