शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi makes serious allegations against PM Modi by naming Epstein
Last Updated : गुरुवार, 12 मार्च 2026 (13:18 IST)

पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं, एपस्टीन का नाम लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

rahul modi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद कई कारणों की वजह से पैनिक में हैं। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं।

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम लोगों से तो कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद अलग-अलग कारणों से घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अडानी मामले और एपस्टीन विवाद को लेकर चिंतित हैं और इसी वजह से वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं।

जयराम रमेश ने भी साधा निशाना : इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की मांग कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर बहस की अनुमति देने से लगातार इनकार कर रही है। जयराम रमेश के मुताबिक, सरकार का रवैया यह दिखाता है कि वह इस विषय पर चर्चा से बच रही है और उसकी विदेश नीति पहले ही उजागर हो चुकी है।

क्या कहा था पीएम मोदी ने : पीएम मोदी ने आज गुरुवार को अपने मंत्रियों से ईरान संकट को देखते पर देश के अंदर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा और विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देना चाहिए।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
अहमदाबाद और सूरत को मिलेंगी 34 नई हाईटेक ट्रेनें, यात्रा होगी सुपर फास्ट