1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. crime news injection of infected blood injected to girlfriend

दोस्ती से इंकार, लड़की को लगाया भिखारी के खून का इंजेक्शन

साउथ की फिल्म देखकर बनाया खौफनाक प्लान

Indore crime news
Indore crime news : मध्‍य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक लड़की को एक सरफिरे से दोस्ती से इंकार करना खासा महंगा पड़ गया। आरोपी ने साउथ की फिल्म से आइडिया लिया और 2 गुंडों को सुपारी देकर लड़की को बीमार भिखारी के खून का इंजेक्शन लगवा दिया। 
 
पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को एक युवती स्कूटी से अपनी बहन के साथ बर्तन बाजार से जा रही थी। तभी एक बदमाश ने उसे रोका और दूसरे ने उसकी कमर में संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया। लड़की जोर से चिल्लाई इस पर बदमाश खून का इंजेक्शन छोड़कर भाग गए।
 
एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में किशोर कोरी और संजय वर्मा नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। किशोर युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती द्वारा प्यार ठुकराए जाने से नाराज होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।
 
किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने 4 माह पहले साउथ की एक फिल्म देखी थी। इसमें बदमाश हीरो को खून का इंजेक्शन लगाकर उसका शरीर खराब कर देते हैं।
 
उसके अपने दोस्त के साथ मिलकर बीमार भिखारी को शराब पिलाई और उसका खून निकाल लिया। कहा जा रहा है कि भिखारी शराब और ड्रग्स का आदि है और टीबी भी हो चुकी है। इसके बाद 5000 रुपए में 2 गुंडों को इसे लड़की को लगाने की सुपारी दे दी।
 
इंजेक्शन में मिले खून और युवती का स्वास्थ्‍य परीक्षण करवाया जा रहा है। जिस भिखारी का खून निकाला गया उसकी भी तलाश जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Live Updates : अरविंद केजरीवाल को राहत, ED की याचिका मामले मिली जमानत