सम्बंधित जानकारी
- लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक भाजपा में बगावत, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे केएस ईश्वरप्पा
- PM मोदी के कोयंबटूर रोडशो को HC से मिली मंजूरी, प्रशासन ने कर दिया था इनकार
- Lok Sabha Election : क्या होती है आदर्श आचार संहिता, जानिए कब हुई इसकी शुरुआत...
- Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की समापन रैली में शरद पंवार समेत कई विपक्षी नेता होंगे शामिल
- Electoral Bonds : चुनावी बॉन्ड की संख्या क्यों नहीं है, Supreme Court ने SBI से मांगा जवाब
Live Updates : अरविंद केजरीवाल को राहत, ED की याचिका मामले में मिली जमानत
16 march updates : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को शनिवार को यहां एक अदालत में पेश किया। पल पल की जानकारी...
12:41 PM, 16th Mar
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को शनिवार को यहां एक अदालत में पेश किया। के. कविता के वकील ने ईडी पर उन्हें गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
10:18 AM, 16th Mar
अरविंद केजरीवाल को ईडी की याचिका मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत। कोर्ट से बाहर निकले केजरीवाल।
10:08 AM, 16th Mar
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले मामले समन ईडी की याचिका पर सुनवाई।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal arrives at Rouse Avenue Court.
— ANI (@ANI) March 16, 2024
He will appear before ACMM Divya Malhotra following summons issued to him by the court on the basis of two ED complaints in connection with the Delhi Excise Policy case. pic.twitter.com/SfqSYo9yW6
08:32 AM, 16th Mar
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।
देश में 6 या 7 चरणों में हो सकते हैं चुनाव। पहले चरण में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हो सकते हैं चुनाव। दिल्ली में चौथे चरण में डाले जा सकते हैं चुनाव।
08:30 AM, 16th Mar
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई घटक दलों के नेता शामिल होंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि स्टालिन, अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने 17 मार्च को मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में होने वाली रैली में शामिल होने की पुष्टि की है। आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन के कुछ अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार भी इस जनसभा में शामिल होंगे।
Here is today's schedule for the Bharat Jodo Nyay Yatra.
— Congress (@INCIndia) March 16, 2024
March 16, 2024
Watch the #BharatJodoNyayYatra live on our social media handles.
https://t.co/NGgQ2sGraH
https://t.co/17P1scygNJ
https://t.co/4uLWRC44PR pic.twitter.com/fuGCPtVEUy
