1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Nothing Phone 3 launching in India tomorrow Check price design specs and more

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत

Nothing 3
Nothing Phone 3 price in india : नथिंग फोन 3 (Nothing Phone 3) स्मार्टफोन 1 जुलाई को लॉन्च होगा। इससे पहले इसकी फीचर्स सामने आए हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन का टीजर पहले ही जारी कर दिया है। स्मार्टफोन को मंगवार रात लंदन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया खबरों की मानें तो ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 800 यूरो (करीब 90,500 रुपए ) हो सकती है। खबरों की मानें तो भारतीय बाजार में इसकी कीमत 60 हजार रुपए के आसपास हो सकती है। 
जानिए क्या हो सकते हैं फीचर्स 
  • स्मार्टफोन के डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में बड़े अपग्रेड मिलेंगे
  • कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर 50MP का कैमरा। कैमरे में 50MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो (3x पेरिस्कोप) कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर 
  • स्मार्टफोन में डेडिकेटेड AI बटन भी मिल सकता है, जो डायरेक्ट AI फीचर्स को लॉन्च करेगा 
  • एक ट्रांसलूसेंट बैक और नया कैमरा लेआउट भी स्मार्टफोन में मिल सकता है, जिसमें दो कैमरे एक-दूसरे के बगल में और तीसरा अलग कोने में लगा है।
  • एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नथिंग OS 3.3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा 
  • 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5300mAh की बैटरी मिलेगी। स्मार्टफोन में 20W वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकता है। 
  • पानी और डस्ट से बचाव के लिए IP68 रेटिंग, AI फीचर्स (सर्किल टू सर्च, स्मार्ट ड्रॉअर, वॉयस ट्रांसक्रिप्शन), डॉट मैट्रिक्स डिजाइन मिलने की उम्मीद।  
  • कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi 6E, 5G, NFC, eSIM, ब्लूटूथ और चार्जिंग व ऑडियो जैक के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मध्यप्रदेश भाजपा को मंगलवार को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव की अधिसूचना जारी