1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. badalapur like case in akola, teacher arrested

अकोला में भी बदलापुर जैसा कांड, टीचर के खिलाफ थाने पहुंची 6 बच्चियां

maharashtra crime news
Akola crime news : महाराष्‍ट्र के अकोला जिले में भी बदलापुर की तरह स्कूल में बच्चियों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। यहां पर एक टीचर पर 6 लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ALSO READ: Thane protest : बदलापुर कांड से भड़के लोग, स्टेशन पर किया कब्‍जा, पुलिस पर पथराव, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
 
आरोप है कि यह टीचर स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को पिछले 4 महीने से परेशान कर रहा था। 8वीं क्लास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की है कि वह उन्हें अश्लील वीडियो दिखा रहा था और गलत से तरह छू रहा था। वह स्कूली छात्राओं से अश्लील बातें भी कर रहा था। 
 
पीड़ित छात्राओं ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया, इसके बाद यूराल थाने पहुंच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। ALSO READ: Badlapur Protests: अंबरनाथ कर्जत खंड पर लोकल ट्रेन सेवाएं 10 घंटे बाद फिर से शुरू हुईं
 
अकोला के पुलिस अधिक्षक बच्चन सिंह ने कहा कि अकोला पुलिस को काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर सरदार द्वारा 6 स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज किए। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही ठाणे के बदलापुर में एक नामी स्कूल में सफाई कर्मचारी द्वारा दो लड़कियों के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और फिर बदलापुर स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी। इससे घंटों तक रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी क्यों जा रहे हैं यूक्रेन, क्या नाराज होगा रूस?