शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air quality in Delhi in poor category
Last Updated : शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (12:56 IST)

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 273 दर्ज, धुंध की परत छाई

दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 273 दर्ज, धुंध की परत छाई - Air quality in Delhi in poor category
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह धुंध की परत छाई रही और शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह 9 बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 273 दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता बदतर रही।ALSO READ: Air Pollution in india: भारत में वायु प्रदूषण से सभी उम्र वर्ग के लोगों में मृत्यु का जोखिम काफी बढ़ा
 
AQI बहुत खराब श्रेणी में : आंकड़ों के अनुसार मुंडका और बवाना में एक्यूआई 366, वजीरपुर में 355, जहांगीरपुरी में 347 और आनंद विहार में 333 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।ALSO READ: वायु प्रदूषण से दुनियाभर में 81 लाख लोगों की मौत, भारत में 21 लाख ने गंवाई जान
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।(भाषा)ALSO READ: चीन और भारत में हुई वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा मौतें
 
Edited by: Ravindra Gupta