सम्बंधित जानकारी
- Income Tax Website : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की संशोधित वेबसाइट हुई लॉन्च, मिलेंगे ये नए फीचर्स
- एक गलती से रुका 31 लाख लोगों का ITR रिफंड, जल्द करें यह काम
- Bank Holidays : सितंबर में सिर्फ 13 दिन ही खुलेंगे बैंक, निपटा लें अपने जरूरी काम...
- UPI-Lite से अब 500 रुपए तक का ऑफलाइन लेनदेन : RBI
- board exam: अब साल में 2 बार होगी बोर्ड परीक्षा, छात्रों को पसंद के विषय चुनने की होगी आजादी
सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, कृषि उपकर से मिली छूट
LPG Cylinder : घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती के आज गैस कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को भी सस्ता कर दिया। देश भर में इनकी कीमतों को 150 रुपए कम किया गया है।
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1522.50 रुपए हो गए। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,636 रुपए है। मुंबई में इसके दाम 1,482 रुपए और चेन्नई में इसकी कीमत 1,695 रुपए है।
कृषि उपकर से छूट : सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर (LPG), तरलीकृत प्रोपेन और तरलीकृत ब्यूटेन के आयात पर लगाया गया 15 प्रतिशत कृषि उपकर शुक्रवार से हटा दिया है। सरकार ने जुलाई में इन वस्तुओं के आयात पर 15 प्रतिशत कृषि उपकर लगाया था।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, रसोई गैस, तरलीकृत प्रोपेन और तरलीकृत ब्यूटेन के आयात को एक सितंबर से प्रभावी कृषि अवसंरचना विकास उपकर (एआईडीसी) से पूरी तरह छूट दे दी गई है।
महंगाई पर नियंत्रण के प्रयास के सरकार ने LPG से कृषि उपकर हटाया है। इससे पहले चावल समेत कई वस्तुओं के निर्यात पर रोक लगा दी गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
