सम्बंधित जानकारी
- Aditya L-1 सूर्य के वर्तमान, भविष्य पर और प्रकाश डालेगा : वैज्ञानिक दीपांकर बनर्जी
- 2 सितंबर को सूर्य पर जाएगा ISRO का अंतरिक्ष यान, Aditya L1 Mission इन रहस्यों को करेगा उजागर
- Aditya L1 Mission : अब सूर्य पर जाएगा भारत का अंतरिक्ष यान, जानिए क्या है मिशन आदित्य L1 मिशन
- चांद के बाद सूरज की बारी, इसरो ने की Aditya L1 mission की तैयारी, क्या है इस सूर्य मिशन में खास?
Aditya L1 mission : सौर मिशन आदित्य-एल1 की उलटी गिनती, PSLV C-57 से होगा लांच
Aditya L1 mission : सौर मिशन आदित्य-एल1 की उलटी गिनती आज से शुरू होगी। इस मिशन को 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। मिशन को PSLV C-57 से लांच किया जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य-एल1 का 2 सितंबर होने वाले प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है और इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुक्रवार से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है।
आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।
मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु-1 (L1) तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। लैग्रेंजियन बिंदु-1 वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है।
यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे इसरो ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है जब हाल में इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराकर देश को गौरवान्वित करने वाला इतिहास रच दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
