सम्बंधित जानकारी
- G20 Summit : 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली में ऑफिस-स्कूल की छुट्टी, G-20 समिट के मद्देनजर सरकार का फैसला
- MP Assembly Election 2023 : सितंबर में आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची
- Asia Cup 2023 : 2 सितंबर को खेला जाएगा INDvsPAK के बीच घमासान मुक़ाबला, जानें Time और Venue
- RBI का आदेश, बैंक ब्याज दरों में बदलाव के समय ग्राहकों को दें चयन का विकल्प
- RBI का बड़ा फैसला, कर्ज भुगतान में चूक पर दंडात्मक ब्याज नहीं वसूल सकेंगे बैंक
Bank Holidays : सितंबर में सिर्फ 13 दिन ही खुलेंगे बैंक, निपटा लें अपने जरूरी काम...
Bank Holiday in September 2023 : अगस्त की तरह सितंबर में भी बैंक की ज्यादा छुट्टियां रहने वाली हैं। सितंबर में सिर्फ 13 दिन ही बैंक खुलेंगे। छुट्टियों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में आप अपने बैंक के जरूरी काम तुरंत निपटा लीजिए। हालांकि बैंक की छुट्टियां क्षेत्रवार असर डालती हैं।
खबरों के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। ऐसे में आपको सितंबर महीने में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि आप अपने जरूरी काम तुरंत निपटा सकें।
आरबीआई के मुताबिक, सितंबर में सिर्फ 13 दिन ही बैंक खुलेंगे। लगभग 18 दिन बैंक की छुट्टी रहने वाली है, हालांकि बैंक की छुट्टियां क्षेत्रवार असर डालती हैं, लेकिन कई ऐसी छुट्टियां भी हैं, जो पूरे देश में लागू होंगी।
इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन छुट्टियों के बारे में विस्तार से :
3 सितंबर - रविवार का अवकाश
3 सितंबर - रविवार का अवकाश
6 सितंबर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बैंकों की छुट्टी
7 सितंबर को बैंक अवकाश - जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी
9 सितंबर - दूसरे शनिवार का अवकाश
10 सितंबर - रविवार का अवकाश
17 सितंबर - रविवार का अवकाश
18 सितंबर को बैंक अवकाश - वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी
19 सितंबर को बैंक अवकाश - गणेश चतुर्थी
22 सितंबर को बैंक अवकाश - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
23 सितंबर को बैंक अवकाश - महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन और चौथे शनिवार का अवकाश
24 सितंबर - रविवार का अवकाश
25 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
27 सितंबर - मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 सितंबर - ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी - (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात)
29 सितंबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा/शुक्रवार
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
