apple and milk face pack benefits: घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे के लिए इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में राहत ही देते हैं। इसी तरह बरसो पुराना नुस्खा है सेब और कच्चे दूध। यह दोनों चीज़े ही त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए अगर इनका फेस पैक बनाकर लगाया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं मे राहत दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सेब और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने का तरीका।
CSKvsPBKS प्रियांश आर्य (103) की शतकीय, शशांक सिंह (नाबाद 52) और मार्को यानसन (नाबाद 34) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने मंगलवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 22 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हरा दिया। पंजाब की चार मैचों में यह तीसरी जीत है। वहीं चेन्नई सुपर पांच मैचों में चौथी हार के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गई है।
Maa Pitambara Siddhapeeth Datiya: मध्य प्रदेश की दतिया जिले में स्थित है मां पीतांबरा सिद्धपीठ। मां पीतांबरा को राज सत्ता की देवी माना जाता है। माता की इस सिद्ध मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई से लेकर राजमाता विजय राजे सिंधिया तक सभी आ चुके हैं मान्यता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है और उसे राज सत्ता का सुख प्राप्त होता है। राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर माता की गुप्त पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां पीतांबरा को शत्रु का नाश करने वाली शक्ति माना जाता है इसीलिए राज-सत्ता की प्राप्ति के लिए उनकी पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।