सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी आज यूपी को देंगे बड़ी सौगात, 29 लाख किसानों को फायदा, जानिए सरयू नहर परियोजना की खास बातें...
- हाथियों को भगाने के लिए वन्यकर्मियों की गोलीबारी में 2 साल की बच्ची की मौत, मां घायल
- BSF के अधिकार क्षेत्र को लेकर TMC और बंगाल के राज्यपाल के बीच वाकयुद्ध तेज
- हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के सख्त निर्देश, अब खुले में नहीं होगी नमाज़...
- भागलपुर के नवगछिया में 21 सिलेंडरों मे विस्फोट, आसपास के घरों में भी लगी आग
स्कूली छात्र की करतूत, दोस्तों को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया
कामागांव (ओडिशा)। एक स्कूली छात्र ने अपने 20 दोस्तों की जान सिर्फ इसलिए खतरे में डाल दी, क्योंकि वह चाहता था कि स्कूल में छुट्टी हो जाए। यह घटना ओडिशा के कामागांव उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुई है।
प्रिंसीपल प्रेमानंद पटेल के अनुसार इस आरोपी छात्र ने अपने हॉस्टल के 20 लड़कों को उस बोतल से पानी पिलाया जिसमें जहरीला कीटनाशक मिला हुआ पानी भरा था। इससे छात्रों को उल्टियां और जी मचलाने की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।
