मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई
मुंबई के गोरेगांव में 'रामायण' की शूटिंग के लिए बनाए गए सेट पर आग लगने की खबर है। घटना के बाद सेट पर शूटिंग रोक दी गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' के सेट पर आग लगी है। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'खबर है कि नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड 'रामायण' के सेट पर आग लग गई, जिससे हवा में धुएं का गुबार उठने लगा और वहां अफरातफरी मच गई'। हालांकि अभी निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।A fire broke out at a temporary shooting set linked to director Nitesh Tiwaris Ramayana at Film City in Goregaon East on Monday evening. According to the BMC Fire Brigade, the blaze was reported at 4:02 pm and brought under control by 4:55 pm. No injuries were reported. https://t.co/4azYGy6KLZ
— Visshal Singh (@VishooSingh) October 5, 2026

