1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. mumbai-uddhav-raj-thackeray-protest-election-commissioner-sir

मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, SIR रद्द करने की मांग

protest against CEC in Maharashtra
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में हजारों लोगों ने पैदल मार्च निकाला। MNS प्रमुख राज ठाकरे भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने महाराष्‍ट्र में एसआईआर रद्द करने की मांग की। ALSO READ: 20 साल पुराने मामले से मुश्किल में ज्ञानेश कुमार, गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश
 
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी जी पहली बार PM बने थे, तो उन्होंने नारा दिया था, “मेक इन इंडिया।” याद है? हम इसे मानते हैं। लेकिन अगर, “मेक इन इंडिया” के तहत, आप हमारे देश में एक डिक्टेटर भी बनाने जा रहे हैं, तो हम आज यहां उस डिक्टेटरशिप को खत्म करने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

राज ठाकरे ने उठाए सवाल

इस अवसर पर राज ठाकरे ने एसआईआर को पूरी तरह रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा चुनाव में 40 से 60 लाख वोटर जुड़ने और अब करीब दो करोड़ वोटरों के हटाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से दिल्ली जाकर एसआईआर के खिलाफ आवाज उठाने और वोटिंग मशीनों की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने की अपील की है।
 

यह मांग सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं

NCP-SP प्रमुख शरद पवार ने कहा, "यह मांग सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। पुणे, नागपुर और राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी यह मांग उठ रही है। राज्य सरकार SIR प्रक्रिया पर काम कर रही है। जब सभी संबंधित राजनीतिक दल इस मुद्दे का समाधान खोजने और गड़बड़ी करने वालों के बारे में कोई फ़ैसला लेने के लिए एक साथ आएंगे तो हम उनके साथ खड़े होंगे और अपना समर्थन देंगे।"
 

क्या बोले संजय राउत?

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह विरोध देश में चल रहे हिटलर-जैसे शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को अपनी जेब में रखने, तानाशाही चलाने, वोट और चुनाव चुराने, और सांसदों व विधायकों को तोड़ने के खिलाफ है।
अगला लेख
Weather Update : मध्य प्रदेश से विदा हुआ मानसून, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट