1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pahalgam terror attack gopro camera china no response nia forensic evidence

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

Pahalgam Terror Attack
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की जांच में सामने आए अमेरिकी कंपनी के GoPro कैमरे को लेकर चीन ने अब तक भारत के सवालों का जवाब नहीं दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मामले में कुछ फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब राकेश अग्रवाल से पूछा गया कि क्या चीनी अधिकारियों ने GoPro कैमरे के संबंध में NIA की ओर से भेजे गए अनुरोध का जवाब दिया है, तो उन्होंने कहा कि हमें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन हमारे पास कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। पहलगाम हमले की जांच में अहम कड़ी बना GoPro कैमरा
GoPro कैमरा 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में अहम सुराग बनकर सामने आया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकियों ने बैसरन घाटी में इस हमले को अंजाम दिया था।
 
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अमेरिकी कंपनी में निर्मित यह कैमरा चीन के एक वितरक से आतंकियों तक कैसे पहुंचा। इन आतंकियों के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े होने की बात सामने आई है।

कैमरे की सप्लाई चेन खंगाल रही जांच एजेंसी

NIA इस कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। जांच का एक अहम पहलू यह है कि चीन के वितरक से यह डिवाइस किन माध्यमों से आतंकियों तक पहुंची। एजेंसी इस मामले में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
अगला लेख
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात