1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sudhanshu-trivedi-slams-congress-captain-smit-machhar

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

sudhanshu trivedi attacks gandhi family on smit machchar
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर विमान को हाईजैक होने से बचाने और सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने के साहसिक कारनामे की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। इस बीच भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार की तारीफ न करने पर गांधी परिवार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वोटबैंक के डर से कांग्रेस नेतृत्व के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ALSO READ: 'आप दुनिया के असली हीरो हैं': कैप्टन स्मित मछार से बोले नेतन्याहू, पीएम मोदी संग दिया इजरायल आने का न्योता
 
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने फ्लाइट में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनके इस कार्य से सारा देश गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री मोदी उनसे बात कर चुके हैं। इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कैप्टन स्मित की बहादुरी पर कांग्रेस के प्रथम परिवार (गांधी परिवार) से एक भी पोस्ट नहीं आया है और यह उन पर एक सवाल खड़ा करता है। पूरे देश को कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण को देखना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने फ्लाइट में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनके इस कार्य से सारा देश गौरवान्वित है। पीएम मोदी उनसे बात कर चुके हैं। इजराइल और अमेरिका के राष्ट्रपति उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। आज मीडिया में यह भी खबर आई है कि आरोपी पायलट इमाम अल हमामी का अल-कायदा ने तारीफ करते हुए समर्थन किया है। ALSO READ: UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार को माथे पर किया किस, बहादुरी की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया में छा रही तस्‍वीरें
 
त्रिवेदी ने कहा कि इस पर कांग्रेस के प्रथम परिवार (गांधी परिवार) से एक भी शब्द, एक भी पोस्ट और एक भी प्रेस वक्तव्य कैप्टन स्मित के लिए न आना यह सवाल खड़ा करता है कि प्रथम परिवार की राजमाता सोनिया जी, जिनकी आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उनकी आंखों में करुणा का एक भी भाव कैप्टन स्मित के लिए दिखाई नहीं दे रहा है।
राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो बिगड़ैल शहजादा, जो गाजा पर गमजदा था, जो ट्वीट से लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्तावों और अखबारों में आर्टिकल लिखे जा रहे थे, लगता है वो अपने वोटबैंक से इतना खौफजदा हो गया है कि उसके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पूरे देश को कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण को देखना चाहिए।
 
अगला लेख
LIVE: कैप्टन स्मित माछर पर गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला