सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल में हिमपात, केलांग में माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान, 100 से ज्यादा सड़कें बंद
- दिल्ली में AQI सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री
- Weather Update : पहाड़ों राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, तमिलनाडु में भारी बारिश
- Weather Updates: 10 राज्यों में मौसम बदलेगा रंग, पंजाब और हरियाणा में तापमान गिरा
- Weather Updates: महाराष्ट्र और तमिलनाडु में तापमान गिरा, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना
Weather Updates: मध्यभारत में तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक, दिल्ली-NCR में AQI खराब श्रेणी में
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। केरल और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। मध्यभारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा है।
अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक डिप्रेशन के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है।
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हुई। केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा।
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। अंडमान सागर और दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों में समुद्र की स्थिति खराब बनी रह सकती है तथा समुद्र में ऊंची लहरों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है। पुणे, मुंबई और अहमदाबाद में मध्यम श्रेणी में एक्यूआई देखा जाएगा।
Edited by: Ravindra Gupta
