1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Snowfall increased coolness in mountain states, heavy rain in Tamil Nadu
Written By
पुनः संशोधित रविवार, 13 नवंबर 2022 (10:41 IST)

Weather Update : पहाड़ों राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक, तमिलनाडु में भारी बारिश

नई दिल्‍ली। कुछ दिनों से देशभर में मौसम के मिजाज में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम में बदलाव हुआ है। ज्यादातर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल रही है। इसके चलते ठंड बढ़ती जा रही है, वहीं तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के मयिलादुथुराई के सिरकाली में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है और साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है।  आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में अब सुबह के समय कोहरा भी दिखाई देने लगा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली में AQI 320 खराब श्रेणी में है।

ज्यादातर पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिसके चलते वहां अचानक ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो बीते कुछ दिनों से तो पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से कम हो रहा है और साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुडुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और साथ ही दक्षिण-पश्चिम के इलाकों में आज और कल बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा और बाकी दिन आसमान साफ रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ इलाकों, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Edited by : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में AQI सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री