सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल प्रदेश में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके
- मुश्किल में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, आज ED करेगी पूछताछ
- आश्रय गृह से लड़कियों के लापता होने पर केरल सरकार को एनएचआरसी का नोटिस
- श्रद्धा वालकर हत्याकांड : आरोपी का नार्को टेस्ट कराना चाहती है पुलिस
- Demonetisation : नवंबर 2016 में क्यों की गई थी नोटबंदी? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताई वजह
हिमाचल में हिमपात, केलांग में माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान, 100 से ज्यादा सड़कें बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। राज्य की 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। केलांग में तापमान माइनस 6 डिग्री पहुंच गया।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। लाहौल और स्पीति में केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। बर्फबारी के बाद अटल टनल के आसपास के इलाकों में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है।
बर्फबारी की वजह से लाहौल और स्पीति का हाल बेहाल है। लाहौल और स्पीति में 90, रोहतांग दर्रे और जालोरी दर्रे पर राष्ट्रीय राजमार्ग तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग 305 समेत कुल्लू में 6, कांगड़ा में 6, चंबा में 2 और मंडी में एक सड़क अवरुद्ध है। बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप होने की वजह से राज्य के कई इलाकों में बिजली सप्लाय प्रभावित हुई।
जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल में टिंडी-पांगी सड़क बुधवार सुबह एक स्थान पर भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हो गई। इस घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि यातायात बहाली का काम प्रगति पर है।
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां)
