सम्बंधित जानकारी
- Paris Olympics Day 4 Live Updates: भारत को निशानेबाजी ने दिलवाया दूसरा कांस्य पदक
- रेल हादसे पर कांग्रेस बोली, मोदी के नए भारत में कोई जवाबदेही नहीं
- झारखंड रेल हादसे पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?
- live : नीति आयोग की बैठक में भड़कीं ममता बनर्जी, गुस्से में बाहर निकलीं
- live : कारगिल विजय दिवस के 25 साल, पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
live : वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही, 89 लोगों की मौत
Live updates : केरल वायनाड में भूस्खलन से तबाही, हादसे में अब तक 89 लोगों की मौत। भूस्खलन में करीब 400 लोग फंसे। 250 लोगों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी। वेबदुनिया मलयालम के हवाले से पल पल की जानकारी...
04:02 PM, 30th Jul
-वायनाड में मलबे में दबने से 89 लोगों की मौत, 116 घायल।
-केरल में 2 दिन के शोक का ऐलान। सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द।
12:08 PM, 30th Jul
-केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45 हुई।
-भूस्खलन में घायल हुए 70 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
-वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी आर ने बताया कि प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्य जारी है। NDRF, दमकल विभाग, पुलिस तथा वन, राजस्व एवं स्थानीय स्वशासित विभाग युद्ध स्तर पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं।
11:26 AM, 30th Jul
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
-वायनाड भूस्खलन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संवेदना उन सभी परिवारों के साथ है। मुझे बताया गया है कि अभी तक हमारी टीमें भारी बारिश के कारण भूस्खलन स्थल तक नहीं पहुंच पाई हैं।
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, केरल के वायनाड में भूस्खलन की घटनाओं से बहुत चिंतित हूं। एनडीआरएफ युद्ध स्तर पर खोज और बचाव अभियान चला रहा है...मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Deeply concerned by the incidents of landslides in Wayanad, Kerala. The NDRF is conducting search and rescue operations on a war footing. The second team is on its way to further strengthen the response operation. My condolences to the families of the deceased and prayers for the…
— Amit Shah (@AmitShah) July 30, 2024
10:44 AM, 30th Jul
-वायनाड में रात में 3 बार हुआ भूस्खलन, मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हुई।
-पीएम मोदी ने किया मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान।
-IMD ने 4 जिलों - कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया। पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
09:00 AM, 30th Jul
हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल मंगलवार तड़के झारखंड में बड़ाबंबू के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। ALSO READ: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतरी
09:00 AM, 30th Jul
केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। ALSO READ: केरल के वायनाड में भूस्खलन, मलबे में सैकड़ों दबे, 5 की मौत
Pray For Wayanad #Wayanad #WayanadLandSlide #Wayanad pic.twitter.com/ov5MOD0oru
— reks1611 (@reks_1611) July 30, 2024
08:59 AM, 30th Jul
कोचिंग के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत पर नहीं थमा बवाल। मुखर्जी नगर में प्रदर्शन करने वाले छात्र देर रात तक यहां की सड़कों पर जमे रहे। छात्रों ने मुखर्जी नगर की मुख्य सड़क जाम कर दी। छात्र कोचिंग इंस्टीट्यूट दृष्टि के मालिक विकास दिव्यकीर्ति के घर के बाहर भी प्रदर्शन करते दिखे।
