सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भावों में हुई 2 डॉलर की वृद्धि, गंगानगर में पेट्रोल 113 रुपए के पार पहुंचा
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम फिर बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, टंकी फुल कराने के पहले चेक कर लें आज के भाव
- Petrol Diesel Prices : दिल्ली-मुंबई में ईंधन की कीमतें बरकरार लेकिन कई शहरों में गिरे दाम, चेक करें अपने नगर का भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल हुआ 3 डॉलर सस्ता, आज से कई शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई राज्यों में नीचे आए पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड .94 डॉलर घटकर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं डब्ल्यूटीआई 0.35 डॉलर गिरकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।
देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे घटकर 105.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। यहां डीजल 54 पैसे गिरकर 92.49 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश में भी ईंधन सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 30 पैसे की गिरावट के साथ 109.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर 94.89 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
Edited by: Ravindra Gupta
