सम्बंधित जानकारी
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम फिर बढ़े, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, टंकी फुल कराने के पहले चेक कर लें आज के भाव
- Petrol Diesel Prices : दिल्ली-मुंबई में ईंधन की कीमतें बरकरार लेकिन कई शहरों में गिरे दाम, चेक करें अपने नगर का भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल हुआ 3 डॉलर सस्ता, आज से कई शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के बाद बढ़े ईंधन के दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के भावों में हुई 2 डॉलर की वृद्धि, गंगानगर में पेट्रोल 113 रुपए के पार पहुंचा
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आया जिससे ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर को भी पार कर गया है। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव में हुई बढ़ोतरी से राजस्थान के गंगानगर जिले में भाव 113 रुपए लीटर को भी पार कर गए हैं।
दूसरी ओर दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल 88 पैसे महंगा हुआ और 108.12 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 82 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर रहा। राजस्थान के गंगानगर जिले में आज पेट्रोल 9 पैसे महंगा होकर 113.20 रुपए लीटर बिक रहा तो डीजल 8 पैसे महंगा होकर 97.98 रुपए लीटर हो गया है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गंगानगर में पेट्रोल 113.20 और डीजल 97.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
