1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. crude oil became cheaper by 3 dollars

Petrol Diesel Prices : कच्‍चा तेल हुआ 3 डॉलर सस्‍ता, आज से कई शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में बड़ी गिरावट आई है और यह करीब करीब 3 डॉलर तक गिर गया है। इसका असर बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज कई शहरों में तेल सस्‍ता हो गया है लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बदले हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल के भाव में 83 पैसे सस्‍ता हुआ और 108.481 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 75 पैसे सस्‍ता होकर 93.72 रुपए लीटर बिक रहा है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल 5 पैसे गिरकर 96.89 रुपए लीटर और डीजल 6 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल में 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 3 डॉलर गिरकर 82.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव ढाई डॉलर टूटकर 77.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 89.76 और जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
शर्मनाक, नशे में धुत व्यक्ति ने प्लेन में की महिला पर पेशाब