1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices continue to rise

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में हुआ परिवर्तन

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार उछाल जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चा तेल के भाव में फिर बढ़ोतरी हुई और इसका रेट 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में परिवर्तन नजर आ रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45, पटना में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 95.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
महाराष्ट्र में हुए इस वर्ष 1.78 लाख मवेशी लंपी त्वचा रोग से ग्रस्त, 11 हजार से अधिक मृत