1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fall in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों पर भी दिखा असर

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार 2 दिन तेजी के बाद आज शुक्रवार को फिर बड़ी गिरावट दिख रही है। यह करीब 1.5 डॉलर गिरकर 81.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव पर भी इसका असर दिख रहा है। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 1 पैसे सस्‍ता होकर 96.64 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लखनऊ में भी पेट्रोल 13 पैसे गिरकर 96.44 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 12 पैसे सस्‍ता होकर 89.64 के भाव बिक रहा है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह करीब 1.5 डॉलर गिरकर 81.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज करीब सवा डॉलर की गिरावट के साथ 76.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपए और डीजल 89.82, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 रुपए और डीजल 89.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
रुपए में आई 4 पैसे की गिरावट, 82.80 रुपए प्रति डॉलर पर आया