1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fall in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं देश के महानगरों में ईंधन के ताजा दाम

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में मंगलवार सुबह तेज गिरावट दिखी लेकिन आज जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों में आज तेजी दिखी और यूपी से बिहार तक इसके दाम बढ़ गए। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
पिछले 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 2 डॉलर की गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2.89 डॉलर टूटकर 82.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरावट के साथ 77.46 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.80 और डीजल 90.24, पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51 और लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81 रुपए प्रति लीटर के भाव   हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta