1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil price and kernel

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमत और गिरी, तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के ताजा भाव

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। कच्चा तेल 2 फीसदी की कमी के साथ 1.71 डॉलर 83.63 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 1.66 डॉलर की गिरावट के साथ 76.28 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इधर सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। यहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.91, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मुंबई और दिल्ली की तुलना में बंगाल में चीनी निवेश कम