1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Big fall in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के भावों में आई बड़ी गिरावट, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 3 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस बीच जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में शुक्रवार सुबह बदलाव देखा जा रहा है। कच्‍चे तेल की इसकी कीमतों में 24 घंटे में भी बदलाव हुआ है।
 
कच्‍चे तेल का भाव करीब ढाई डॉलर गिरकर 89.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 3 डॉलर की गिरावट के साथ 82.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Bharat Joda Yatra: राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी