1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices rise

Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं ईंधन के ताजा दाम

petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में आज थोड़ी तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 2.32 डॉलर (2.48 फीसदी) बढ़कर 95.99 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर डब्‍ल्‍यूटीआई 2.49 डॉलर (2.88 फीसदी) 88.96 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। यहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.4 और डीजल 89.92, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta