1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices stable for 165th consecutive day

Petrol Diesel Price Today: लगातार 165वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Petrol Diesel
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर ईंधन दामों को लेकर आम लोगों के लिए यह राहतभरी खबर है। भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह शनिवार, 5 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज 165वें दिन भी स्थिर रखी हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 165वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर हैं।
 
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
चर्चित मुद्दा: चुनावी अग्निपरीक्षा के चक्रव्यूह में अरविंद केजरीवाल, बड़ा सवाल भाजपा को दे पाएंगे चुनौती?