1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices jumped by 1 dollar

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आया उछाल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

Petrol Diesel Retail Price
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 1 डॉलर का उछाल आया है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों में भी बदलाव आया है। आज सुबह यूपी में पेट्रोल-डीजल के भाव जहां बढ़ गए हैं, वहीं आज बिहार में सस्‍ता तेल मिल रहा है। हालांकि आज भी दिल्‍ली-मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में तेल के दाम नहीं बदले हैं।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आया है। कच्चा तेल करीब 1 डॉलर बढ़कर 96.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई में भी 0.50 डॉलर की बढ़त दिख रही है और यह 88.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
भारत ने फिर दोहराया किसी भी हाल में यूक्रेन छोड़ें भारतीय