1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices again above $ 92 per barrel

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के भाव फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल के खुदरा दाम जारी

petrol diesel
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी दिखाई दी है। कच्‍चे तेल के भाव एक बार फिर 92 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चले गए हैं। गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बदले हैं, लेकिन यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए लीटर और डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कच्‍चे तेल का भाव 1.30 डॉलर चढ़कर 92.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 2 डॉलर बढ़कर 85.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
PFI के खिलाफ महाराष्‍ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ से 4 गिरफ्‍तार