1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उठापटक का दौर जारी है। आज गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। भारत में हर सुबह 6 बजे देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑइल पेट्रोल-डीजल के प्राइस जारी करती हैं।
 
भारत में 21 मई 2022 के बाद से ही पेट्रोल-डीजल प्राइस में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। देश के महानगरों समेत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के प्राइस स्थिर बने हुए हैं। 21 मई को सरकार ने लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल के प्राइस से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल में 8 रुपए और डीजल 5 रुपए लीटर के एक्साइज ड्यूटी की कटौती की थी।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 और डीजल 87.89, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, 
हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 और डीजल 97.82, भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 और डीजल 94.76 औार जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को उठापटक का दौर जारी रहा। वैश्विक ऑइल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के प्राइस में मामूली बढ़त के बाद वह 93.99 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट का खंडित फैसला, एक जज ने याचिका तो दूसरे ने हाईकोर्ट का फैसला किया खारिज