1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें देश के महानगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel price no change
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी हो गए हैं। राष्ट्रीय बाजार में आज 8 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की गई है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार भारत में ईंधन की कीमतें तय होती हैं।

 
केंद्र की मोदी सरकार ने 21 मई को वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे।  इससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
 
देश के चार महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62,  मुंबई में पेट्रोल 106.31 और 
डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
हर शहर में पेट्रोल का भाव अलग-अलग होने की वजह टैक्स है। अलग-अलग राज्यों में राज्य सरकारें अलग-अलग भाव से टैक्स वसूलती हैं। वहीं हर शहर के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिकाओं के भी टैक्स होते हैं। शहर के हिसाब से अलग अलग होते हैं जिन्हें लोकल बॉडी टैक्स भी कहा जाता है। बता दें कि हर नगर निगम के आधार पर अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Update: मुंबई में रातभर बारिश से सड़कों पर भरा पानी, जानिए क्या है दिल्ली NCR का हाल