1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices continue to fluctuate

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के भावों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

petrol diesel
नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव बढ़कर 94.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 88.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
इन सबके बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। आज कुछ राज्यों में कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.36 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
आज बिहार में पेट्रोल 51 पैसे बढ़कर फिर से 109.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे बढ़कर 96.28 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच आ गया है, वहीं पंजाब में 21 पैसे बढ़कर पेट्रोल 96.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 21 पैसे बढ़कर 87.24 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में पेट्रोल डीजल की कीमत में 1 रुपए तक की कमी की गई है।
 
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गुरदासपुर में पाकिस्तान से सीमा पार कर आया ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया (Live Updates)