1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel
नई दिल्‍ली। आज बुधवार के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन आज कुछ राज्यों में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
 
बुधवार को कच्चे तेल का भाव गिरकर 95.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव गिरकर 87.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
अगला लेख
Weather Updates: तमिलनाडु और अंडमान में वर्षा की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब