शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fuel prices changed due to fall in crude oil prices
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (10:45 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में गिरावट से बदले ईंधन के दाम, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में गिरावट से बदले ईंधन के दाम, जानिए क्या हैं ताजा भाव - Fuel prices changed due to fall in crude oil prices
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम भी बदल गए हैं। गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव जारी किए हैं जिसमें यूपी और बिहार के कुछ शहरों में कीमतें नीचे आई हैं। हालांकि आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतें नहीं बदली गई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भावों के अनुसार आज सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल का भाव 18 पैसे चढ़कर 96.94 रुपए लीटर और डीजल का भाव 18 पैसे बढ़कर 90.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
 
गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.40 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 17 पैसे सस्‍ता होकर 89.58 रुपए लीटर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 35 पैसे की गिरकर 107.24 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 32 पैसे टूटकर 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। अगर कच्‍चा तेल 2.71 डॉलर गिरकर 92.65 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट करीब 1 डॉलर की गिरावट के साथ 85.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.94 और डीजल 90.11, लखनऊ में पेट्रोल 96.43 और डीजल 89.63, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.40 और डीजल 89.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
फरीदकोट में डेरा समर्थक की हत्या, 2015 में की थी बेअदबी