शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices rise by $1 per barrel
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (08:53 IST)

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आया 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल, ईंधन कीमतों में भी हुआ बदलाव

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में आया 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल, ईंधन कीमतों में भी हुआ बदलाव - Crude oil prices rise by $1 per barrel
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल देखा जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा जैसे शहर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें नीचे आई हैं जबकि गाजियाबाद में महंगा हो गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 93.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव करीब 1 डॉलर बढ़त के साथ 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए  प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
शोपियां में मुठभेड़, जैश आतंकवादी ढेर