1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कई जगह बदलाव किया है। आज तेल कंपनियों ने एनसीआर के शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्‍ता कर दिया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल का भाव मामूली गिरावट के साथ 85.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 1.50 डॉलर की तेजी के साथ 78.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
किसने रची केजरीवाल को जान से मारने की साजिश? सिसोदिया के आरोपों पर भड़की भाजपा