1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices fell by $3

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम 3 डॉलर गिरे, जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में करीब 3 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है जिसका असर गुरुवार सुबह घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव घटा दिए हैं तो बिहार में इसकी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसकी कीमतों में 3 डॉलर की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2.95 डॉलर गिरकर 85.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई में भी करीब 4 डॉलर की कमजोरी दिख रही और यह 77.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 107.80 और डीजल 94.56 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
दिल्ली में ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं 4 अमेरिकी डिप्लोमैट, जानिए क्या है वजह