1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Slight rise in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के भावों में मामूली तेजी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में मामूली उछाल दिखा है, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर इसका असर नहीं पड़ा है। आज बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी भाव में बदलाव नहीं दिख रहा। दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में भी आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
 
पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव हुआ है। कच्चे तेल का भाव बढ़कर 93.86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई के भाव में करीब 2 डॉलर का उछाल आया और यह 87.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
सलकनपुर : मंदिर के स्ट्रांग रूम में ताला तोड़कर घुसे चोर, नोटों से भरी 6 बोरियां, 4 ले भागे