सम्बंधित जानकारी
- Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, जानिए क्या हैं ईंधन के ताजा दाम
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल, ईंधन कीमतों में भी हुआ बदलाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में गिरावट से बदले ईंधन के दाम, जानिए क्या हैं ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम
- Petrol Diesel Price Today : लगातार 167वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, कीमतों में कोई बदलाव नहीं
Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से इस बीच जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गुरुवार सुबह कई जगह बदलाव दिख रहा है। हालांकि दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के खुदरा दाम नहीं बदले हैं।
पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में भी मामूली बदलाव हुआ है। कच्चे तेल का भाव करीब डेढ़ डॉलर गिरकर 92.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई करीब 2 डॉलर की गिरावट के साथ 85.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.77, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 108.12 और डीजल 94.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहे हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Edited by: Ravindra Gupta
