1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fuel price unchanged in 4 metros

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के भावों में वृद्धि के बावजूद देश के 4 महानगरों में ईंधन दाम यथावत

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी उछाल दिखा और इसका असर आज कई शहरों में जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश के चारों महानगरों में आज भी स्थिर बनी हुई हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार आज सुबह देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 और डीजल 90.05, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में, रची थी सिद्धू मूसेवाला हत्या की साजिश