1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई खास बदलाव तो नहीं आया है, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव बदल दिए हैं। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरावट के साथ 83.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव बढ़कर 78.81 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 89.76, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कौन हैं हिना रब्बानी खार, जो बगैर हिजाब तालिबानी नेताओं से मिलीं