1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices remain unchanged

Petrol Diesel Prices : क्रुड ऑइल हुआ फिर महंगा, पेट्रोल-डीजल के भाव यथावत बरकरार

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार दूसरे दिन भी 2 डॉलर प्रति बैरल का उछाल देखा जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बीच गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें भी जारी कर दी हैं और खुदरा भावों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर बनाए रखे हैं।
 
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.93 रुपए और डीजल 98.11, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, माइनस 3.4 डिग्री पर पहुंचा तापमान