1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New prices of petrol diesel released

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, जानिए क्या हैं ईंधन के ताजा दाम

petrol diesel
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी गिरावट के बीच भारतीय ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।
 
तेल कंपनियों ने लगातार 198वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है। देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
पेट्रोल और डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Gujarat Election Result 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : दलीय स्थिति