1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Slight jump in crude oil prices

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली उछाल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में पिछले क्रूड ऑइल की कीमतों में मामूली उछाल दिख रहा है, लेकिन भाव अब भी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बने हुए हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी आज गिरावट दिख रही है।
 
पिछले 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड कल के भाव से मामूली चढ़कर 79.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव रहा। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज करीब आधा डॉलर बढ़कर 76.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 और पटना में पेट्रोल 107.95 और डीजल 94.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कोरोना पर एक्शन में सरकार, स्वास्थ्य मंत्री की अपील पर कांग्रेस नाराज (live updates)